-संचालक को मारपीट कर किया घायल
भोपाल(आरएनएस)। शहर के रातीबड़ थाना इलाके में रात के समय रेस्टोरेंट में आये दो युवको ने संचालक से सिगरेट देने को कहा। जब संचालक ने उस मना किया तब आरोपी उससे विवाद करने लगे और उसके साथ मारपीट करते हुए रेस्टोरेंट के काउंटर में भी तोडफ़ोड़ कर डाली। थाना पुलिस के अनुसार नीलबड स्थित नील सागर कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक त्यागी पिता राजेश त्यागी (32) ने अपनी शिकायत में बताया की वह इलाके में ही नीलम फैमिली नाम से रेस्टोरेंट संचालित करते है। 14-15 फरवरी की दरम्यानी रात करीब 1 बजे वह रेस्टोरेंट बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। वह सामान समेट रहे थे, उसी समय कार नबंर एमपी-04-ईसी-5397 से दो युवक आए और उनसे सिगरेट देने को कहा। राजेश ने उस समय सिगरेट देने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपी उनपर सिगरेट देने का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब फरियादी ने उन्हें गालियां देने से मना करते हुए वहॉ से जाने को कहा तब गुस्साये युवको ने उन पर हमला करते हुए लातो-घूंसो से मारपीट करनी शुरु कर दी। मारपीट के बीच ही आरोपियो ने रेस्टोरेंट का काउंटर भी तोड़ दिया।








