संत श्री सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरता का भाव पैदा किया : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

Join Us

भोपाल (ए.)। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा खरगौन में संत श्री सेवालाल जी महाराज के 286वें जन्मोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संत श्री सेवालाल जी महाराज ने शिक्षा, प्रकृति और समाज में सामाजिक समरसता का भाव पैदा किया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज के उत्थान के लिये कई महत्वपूर्ण काम किये हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि संत जी ने बंजारा समाज में शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर बल दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिये काम किया और महिलाओं को अधिकार दिलाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत जी के विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। संत श्री सेवालाल जी महाराज की जयंती पर हमें उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिये। हमें उनके विचारों को अपनाना चाहिये और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिये काम करना चाहिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत जी ने प्रत्येक समाज को प्रकृति से जोड़ा।

 

Previous articleमिठी गोबिंदराम स्कूल में छात्रों को दिए गए परीक्षा में सफल होने के टिप्स
Next articleमंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अनूठी पहल : प्रयागराज गंगाजल वितरण का किया शुभारंभ