मैक्सिको में मारा गया यूरोप का खूंखार अपराधी, पुलिस ने की पुष्टि

Join Us

वाशिंगटन (ईएमएस)। यूरोप के सबसे खूंखार अपराधियों में शुमार एक ड्रग तस्कर मैक्सिको में मारा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। मार्को एब्बन को मैक्सिको सिटी से करीब 25 किलोमीटर दूर अटिज़ापान डी ज़ारागोसा के एक शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रवर्तन अधिकारियों ने एब्बन की पहचान की पुष्टि की।
पुलिस के अनुसार ने एब्बन को यूरोप के सबसे वांछित भगौड़ों में सूचीबद्ध किया था। वहां ब्राजील से नीदरलैंड्स में ड्रग्स की तस्करी में शामिल था।
2014 और 2015 के बीच एब्बन और उसके साथियों ने 400 किलो कोकीन को अनानास के कंटेनरों में छिपाकर तस्करी करने का आरोप है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ने पिछले अक्टूबर में कूलियाकान में अपनी मौत का ढोंग किया था। यह मैक्सिको के सिनालोआ कार्टेल का गढ़ है और वहां दो कार्टेल गुटों के बीच संघर्ष चल रहा था। मीडिया के अनुसार, एब्बन को एक गुट से जुड़े होने का आरोप था, लेकिन उस समय उसकी मौत का कोई सबूत नहीं मिला था।
केवल एक कथित प्रेमिका का बयान था जिसने शव की पहचान की थी।

Previous articleकोलेस्ट्रॉल समेत इन बीमारियों में कारगर है तांबे के बर्तन में पानी पीना, शरीर को मिलते हैं ये फायदे
Next articleबांग्लादेश में हिंसा व अत्याचार पर ट्रंप ने कहा- पीएम मोदी निपट लेंगे