माघी पूर्णिमा के अवसर महाकुंभ मेले के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम का जल प्रसाद वितरण

Join Us

जबलपुर। महाकुंभ मेले के पावन अवसर पर प्रयागराज में जगद्गुरु सुकनंद द्वाराचार्य स्वामी राघव देवाचार्य जी ने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर अमृत जल प्राप्त किया। इस दिव्य जल को भक्तों के कल्याण एवं आशीर्वाद स्वरूप जल प्रसाद के रूप में आज गुरू जी के द्वारा निवास स्थान से वितरित किया गया।
जगद्गुरु जी के द्वारा यह विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया है कि यह अमृत जल का प्रसाद जबलपुर के हर एक शासनिक प्रशासनिक हर एक जनप्रतिनिधि और जबलपुर की हर वह जनता जो कुंभ नहीं पहुंच पा रही है वहां तक उनके शिष्यों के द्वारा पहुंचने का कार्य किया जाएगा और साथ ही यह निवेदन भी है कि जिन व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाता है वह आश्रम में आकर अमृत जल का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं
इस पुण्य अवसर पर जबलपुर संस्कारधानी के श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थितरहे।सभी ने महाकुंभ के इस महायोग में सम्मिलित होकर त्रिवेणी संगम के जल प्रसाद का लाभ उठाएँ और धर्म, अध्यात्म एवं संस्कारों को आत्मसात किया। यह पावन प्रसंग अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुँचे, यही हमारा उद्देश्य है।
अमृत जल प्रसाद वितरण की इस बेला में क्षेत्रीय पार्षद राघवेंद्र उर्फ लालू भैया,रघु तिवारी, पंकज तिवारी, दीपांशु सिंह, अमन शिवारे ,चीकू अवस्थी शांतनु, नयन पटेल एवं अनेक भक्तगण उपस्थित रहे

Previous article463 सी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा भेड़ाघाट से निकली नशा मुक्ति का लिया संकल्प
Next articleसंत शिरोमणि रविदास जी के 648वीं जयंती पर निकली शोभायात्रा का भाजपा ने किया स्वागत