463 सी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा भेड़ाघाट से निकली नशा मुक्ति का लिया संकल्प

Join Us

जबलपुर प्रत्येक माह की पूर्णिमा को हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा में हाथों में भागवा ध्वज लिए परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में एवं स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज स्वामी शीला मुनि उदासीन स्वामी प्रकाशनंद महाराज महेश बाबा फक्कड़ बाबा सुषमा गोस्वामी शरद अग्रवाल के सानिध्य में संकीर्तन करते हुए निकाली गई.
जो आश्रम से पंचवटी 64 योगिनी धुआंधार होते हुए लमहेटा घाट नाव पार करके शनि मंदिर डुडवारा इमलिया न्यू भेड़ाघाट होते हुए सरस्वती घाट में नाव पार कर हरे कृष्णा आश्रम में विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ
सभी भक्तों को आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास जी महाराज ने बद्रीनाथ धाम से पूजीत गोमती चक्र का वितरण किया सभी कल्पवासियों को आश्रम की ओर से प्रमाण पत्र देकर अभिनंदन किया
इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल डॉ शिव शंकर पटेल पं मनमोहन दुबे श्याम मनोहर पटेल विनोद दीवान सुरेश विश्वकर्मा विशाल पंड्या गुड्डू नेता सेवक रामदहिया आदि उपस्थित थे.

Previous articleदस माह में लगभग 6773 करोड़ रूपये ओरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया
Next articleमाघी पूर्णिमा के अवसर महाकुंभ मेले के शुभ अवसर पर त्रिवेणी संगम का जल प्रसाद वितरण