भोपाल(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने जबलपुर के सिहोरा में हुई भीषण दुर्घटना में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।







