नर्मदापुरम। 13 फरवरी दिन गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमति प्रीति शुक्ला सोहागपुर विधानसभा के आरी एवं माखन नगर मंडल में सभी कार्यकर्ताओंए पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगी। जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ने बताया कि श्रीमती प्रीति शुक्ला सुबह 11 बजे आरी मंडल के ग्राम आंचलखेड़ा एवं दोपहर 12 बजे माखननगर में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं आमजनों से मुलाकात करेंगी।






