जबलपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत चल रहे 100days nikshay shivir campaign के तहत मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डॉ. संजय मिश्रा एवम रेलवे चिकित्सा निदेशक डॉ. अशोक कुमार के निर्देशन पर डॉ. सन्तोष ठाकुर जिला क्षय एवम एड्स अधिकारी के आदेशानुसार और डॉ. संदीप चौहान मंडल चिकित्सा अधिकारी के मार्ग दर्शन पर धीरेन्द्र कुमार तिवारी टी बी हेल्थ विजिटर द्वारा रेलवे स्टेशन डायरेक्टर अखिलेश नायक के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण लगाया गया। जिसमे टी बी विभाग द्वारा पोर्टेबल एक्सरे मशीन द्वारा आर पी एफ स्टाफ, टी टी ई उपस्थित समस्त आटेनडर, कुली, सफाई कर्मी आफिस स्टाफ, स्टेशन इलेक्ट्रिक विभाग, मुसाफिर सहित 181 लोगों की चेस्ट स्क्रीनिंग की गई।
रेलवे से डिप्टी एस एस संजू जयसवाल वाणिज्य, रेल सुरक्षा बल थाना प्राभारी मो. इरफान मंसूरी अरविंद कुमार, टी बी विभाग से सीमांत ढिमोले पी एमडी टी सी आंनद प्रजापति एस टी स. एक्स रे विभाग का सक्रिय योगदान रहा। शिविर के अंत में समस्त मुसाफिर कैम्प आये सभी लोगों को टी बी निदान हेतु पमपलेट बांटकर क्षयरोग से अवगत कराया गया और सभी अधिकारी कर्मचारीयों को राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया गया। 20 सम्भावित लोगों को फोलकन ट्यूब जांच हेतु दिये गए।








