जेनको क्रि‍केट लीग की चमचाती रिवाल्व‍िंग ट्राफी पर रॉयल्स का कब्जा

Join Us

जबलपुर, । मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के तत्वावधान में आयोजित जेनको क्रि‍केट लीग का ख‍िताब रॉयल्स इलेवन ने लीजेन्ड्स को १० विकेट से पराजित कर जीत लिया। मुख्य अत‍िथ‍ि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने विजेता रॉयल्स इलेवन के कप्तान सुहेल मोहम्मद को चमचमाती सुनहरी रिवाल्विं‍ग ट्राफी प्रदान की। वंडर वुमेन ने पावर एंजेल्स को १० विकेट से पराजित कर महिला वर्ग की स्पर्धा जीती। इस अवसर पर पावर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर टेक्न‍िकल सुबोध निगम, डायरेक्टर कॉमर्श‍ियल म‍िलिन्द भान्दक्कर, मुख्य अभ‍ियंता मानव संसाधन व प्रशासन दीपक कश्यप व कंपनी के वरिष्ठ अभ‍ियंता व कार्मिक उपस्थि‍त थे। विक्रम बनाफर के दोहरे प्रदर्शन ने रॉयल्स को विजयी बनाया-जेनको क्रि‍केट लीग के फाइनल मैच का टॉस रॉयल्स इलेवन सुहेल मोहम्मद ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। रॉयल्स की सधी हुई गेंदबाजी के समक्ष लीजेन्ड्स नि‍र्धारित १२ ओवर में ६ विकेट खोकर सिर्फ ६६ रन ही बना पायी। लीजेन्ड्स की ओर से आसिफ १९ रन व अंकित एडविन १७ रन ही सफल बल्लेबाज रहे। शेष बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं पाए और न ही रन बना सके। रॉयल्स की ओर से कप्तान मोहम्मद सुहेल व विक्रम बनाफर ने दो-दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज की जोड़ी हरीश नायक व विक्रम बनाफर ने नाट आउट रहते हुए अपनी टीम के लिए जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के हीरो विक्रम बनाफर ने ३२ रन बनाए। उन्हें हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर सुबोध धांडे व विनीत त्रि‍पाठी थे। वंडर वुमेन बनी विजेता-महिला वर्ग की क्रि‍केट स्पर्धा में वंडर वुमेन ने पावर एंजेल्स को १० विकेट से हराकर विजेता होने का गौरव पाया। पावर एंजेल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १० ओवर में २ विकेट खोकर ८८ रन बनाए। उनकी ओर से नेहा सिंह ने ३६ व श्रेया घोष ने २३ रन बनाए। वंडर वुमेन की ओर से कप्तान मनीषा झारिया व पुष्पा चौहान ने एक-एक विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी वंडर वुमेन स्म‍िता टोप्पो के ५० व मनीषा झारिया के २५ रन की मदद से ७.५ ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। वंडर वुमेन की स्म‍िता टोप्पो प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। मेन ऑफ द सीरिज विनीत त्रि‍पाठी बने-जेनको क्रि‍केट लीग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रशांत कवाडकर, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विक्रम बनाफर, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अपूर्व दुबे और मेन ऑफ द सीरिज विनीत त्रि‍पाठी रहे। महिला क्रि‍केट लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मनीषा झारिया व सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व क्षेत्ररक्षक स्म‍िता टोप्पो रहीं। महिला कार्मिकों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत मॉर्बल स्पून रेस में प्रथम विद्या झरबड़े, द्वितीय दीपाली श्रेया दुबे, तृतीय लक्ष्मी तिवारी रहीं। म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम परमजीत कौर, द्वितीय चंद्रप्रभा मसीह, तृतीय पूजा माहोरकर रहीं।

Previous article43 वीं तेज चाल प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी को
Next articleरेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य परीक्षण