युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 13 फरवरी को

Join Us

नर्मदापुरम/  कलेक्‍टर नर्मदापुरम सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम रोजगार एवं स्‍वरोजगार मेला का आयोजन 13 फरवरी को जनपद पंचायत नर्मदापुरम में किया जाएगा। रोजगार एवं स्वरोजगार में छात्र-छात्राओं को निजि क्षेत्र में रोजगार एवं स्‍वरोजगार हितधारकों के लिये स्टॉल लगाये जायेंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने उक्‍त जानकारी देते हुए कहा है कि रोजगार के इच्‍छुक युवक एवं युवतियां https://forms.gle/zt4pMGqycxngwti49  पर अपना पंजीयन कर सकते है। युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, परियोजना अधिकरी नगरीय विकास एवं आवास विभाग, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाऐं पशु पालन विभाग, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम, पवारखेड़ा सहायक कृषि यंत्री कृषि अभियंत्रिकी विभाग, सहायक संचालक मछुआ कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, सहायक संचालक मध्यप्रदेश पिछडा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण विभाग, प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपसंचालक उद्यानिक विभाग, प्रबंधक कुटीर ग्रामोद्योग विभाग रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।  रोजगार मेला में नहर (मंडीदीप), वर्धमान यार्न (मंडीदीप), मदरसन कंपनी (गुजरात), बी.एस.डब्ल्यू फार्मास्यूटिकल्स (इंदौर), सम्हिता पी.एस.टी. इन्डस्ट्री, यशस्वी ऐकैडमी (भोपाल), भारत फाईनेंशियल इनक्लूजन, नवकिसान बायोटेक, प्रथम एजुकेशन भोपाल, कौशल विकास केंद्र जबलपुर, भारतीय जीवन बीमा, पुखराज, SIS सिक्योरिटी, आई.सी.आई.र्स आई बैंक, भास्कर प्राइवेट लिमिटेड (मंडीदीप), ऐक्सिस बैंक, एच.डी.एफ.सी. लाईफ, कांल्टिंग एण्ड डिज इन, टाटा लाईफ इंशोरेस, न्यूयुवती मेनेजमेंट भोपाल, एम.आई.सी आदि कंपनियां उपस्थित रहेंगी।

Previous articleआजीविका स्वाद संगम फ़ूड किओस्क का शुभारंभ – महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम
Next articleजेल से रिहा होने वाले बंदियों से संपर्क कर उन्‍हें स्‍वरोजगार हेतु ऋण दिलाया जाए – कलेक्‍टर