सीहोर-संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर रविदास समाज द्वारा निर्णय लिए गया कि सीहोर जिले में अनेको स्थान पर रविदास जयंती का कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इस कारण से सभी लोगों का एक स्थान पर उपस्थित होना संभव नहीं है समस्या को देखते हुए सीहोर के गंज क्षेत्र अंबेडकर नगर में एक बैठक का आयोजन कर जयंती पखवाड़े के अंतर्गत 22 फरवरी 25 दिन शनिवार को दोपहर 1. 00 बजे वार्ड क्रमांक 11अंबेडकर नगर गंज सीहोर में संत रविदास जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसार पर नरेंद्र खंगराले ने बताया की प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिकारीगणो के बीच जयंती को धूमधाम से मनाई जावेगी । बैठक में प्रमुख रूप से नरेंद्र खंगराले सीताराम भारती आरतीनरेंद्र खंगराले बाबूलाल तुलावट धर्म प्रकाश आर्य धन्नालाल पंरचोले पन्नालाल खंगराले दीपक सोनकर राहुल जाटव घनश्याम जाटव विजय वरके सुरेश गौड़ रक्षा सूर्यवंशी सुनील सूर्यवंशी मुस्कान सूर्यवंशी सपना सूर्यवंशी चंचल राज मोना सूर्यवंशी रामकली अहिरवार शोभा सूर्यवंशी जय भाई सूर्यवंशी सुमन सूर्यवंशी आदि बैठक में महिला पुरूष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








