लुर्द माता कॉन्वेंट किंडरगार्डन स्कूल में मनाया ग्रैंड पैरेंट्स डे

Join Us
विद्यार्थियों के दादा दादी और नाना नानी को सम्मानित किया गया

सीहोर । शनिवार08 फ़रवरी 2025 को स्थानीय लुर्द माता कॉन्वेंट किंडरगार्डन स्कूल, गंगा आश्रम, सीहोर में को ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के दादा दादी और नाना नानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सीहोर दीपा कीर एवं प्रबंधक प्रभुदास तिर्की एवं प्राचार्या लिनित देवसी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि का फूलों के गुच्छे को देकर स्वागत किया। इसके उपरांत स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने दादा.दादी और नाना.नानी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनका मनोरंजन करने के लिए कई क्रियात्मक खेल आयोजित किए गए जिससे हंसी मज़ाक और आपसी लगाव का माहौल बना। विद्यार्थियों ने अपने दादा.दादी के जीवन अनुभवों को साझा किया। दादा-दादीयों ने स्कूल के प्रति अभिन्नदन प्रकट किया। स्कूल प्रबंधक प्रभुदास तिर्की ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान बढ़ता है। इस मौके पर कक्षा नर्सरी, से कक्षा 2 के छात्र/छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम में भाग लिया एवं समस्त गतिविधि में स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Previous articleश्रीराम चरित्र मानस सेवा संस्कार परिषद् की बैठक सम्पन्न
Next articleसंत रविदास जयंती 22 फरवरी 25 दिन शनिवार को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय-नरेन्द्र खंगराले