श्रीराम चरित्र मानस सेवा संस्कार परिषद् की बैठक सम्पन्न

Join Us

ग्राम स्तर पर बनेगी परिषद की इकाई
सीहोर। श्रीराम चरित्र मानम सेवा संस्कार परिषद् की बेठक सम्पन हुई। जिसके प्रारम्भ में सभी लोगों ने सीताराम नाम संकीर्तन किया। इसके पश्चात बैठक में प्रति मंगलवार को 10 मिनट के लिये उसे रात्रि 8.30 से 8.40 तक सीताराम संकीर्तन करने का अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया। इस सीताराम नाम कीर्तन हेतु ग्राम स्तर पर श्री रामचरित्र मानस सेवा संस्कार परिषद् की इकाईयों का गठन किया जावेगा। ग्राम स्तरीय इकाईयों का गठन अप्रैल माह तक पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाई गई।
इस अवसर पर बलवीर लोमर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सीताराम नाम का जाप अधिकांश सनातन धर्मावलम्बी करते है। परिषद् के द्वारा चलाये जाने वाले सीताराम नाम जाप का अभियान का आशय यह है कि सभी लोग जब निर्धारित समय प्रत्येक मंगलवार को रात्रि 8.30 से 8:40 बजे 9 सीताराम नाम जाप करने से ब्रह्माण्ड में सकारत्मक उर्जा आयेगी, जो  सीताराम नाम जाप करने वाले के साथ विश्व हेतु कल्याणकारी होगी। प्रति मंगलवार को सीताराम नाम जाप करने के लिये आवश्यक नहीं है कि आप मन्दिर में या किसी निश्चित स्थान पर बैठ कर करें। का इस हेतु आप अपना काम करते हुए जहा भी हो सीताराम नाम का जाप करें। इस हेतु आप अपना काम करते हुए जहाँ भी हो सीताराम नाम का जाप करें।
इस अवसर पर जी राजेन्द्र ठाकुर निशांत सिंह, मांगीलाल, गणेश तिवारी, कपिल उपाध्याय, नितिन गुप्ता, मान सिंह ठाकुर, अनिल राठौर, बाबू विश्वकर्मा, गणेश तिवारी, उषा चौहान, मांगीलाल सोलंकी, नरेश विश्वकर्मा, देवीसिह परमार, तेज सिंह वारेला आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Previous articleअंतर्राष्ट्रीय युनानी-डे पर हुआ कार्यक्रम आयोजित
Next articleलुर्द माता कॉन्वेंट किंडरगार्डन स्कूल में मनाया ग्रैंड पैरेंट्स डे