अंतर्राष्ट्रीय युनानी-डे पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

Join Us

सीहोर। 11 फरवरी को प्रतिवर्ष यूनानी दिवस मनाया जाता है। इस दिन प्रख्यात यूनानी चिकित्सक, शिक्षक और स्वतंत्रता सेनानी हकीम अजमल खान की जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर आयूष चिकित्सकों द्वारा सीहोर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शीतल तावड़ेकर शर्मा उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ.अनीस खान, डॉ.मो.इरफान, डॉ.मो.सलमान, डॉ.समीर, डॉ. सत्यम, डॉ.शेंकी जैन, डॉ.अकरम, डॉ. असलम, डॉ.अदिया, डॉ.बुशरा, डॉ.हसीन, डॉ.कुमारेश अधिकारी सहित अन्य डॉक्टरगण उपस्थित रहे। इस मौके पर डॉ.शीतल तावडेकर ने ऐकिकृत स्वास्थ्य समाधान हेतु यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास और आयुष प्रणालियों को मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल करने की दिशा में सरकार के लक्ष्य पर प्रकाश डाला, डॉ.अनीस  खान ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य सेवा में यूनानी चिकित्सा के बढ़ते एकीकरण को देखकर मुझे गर्व हो रहा है। डॉ. सलमान ने कहा कि नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देकर, हमारा लक्ष्य व्यापक स्वास्थ्य सेवा समाधान लाना है जो आधुनिक स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करते हुए हमारी पारंपरिक प्रथाओं का सम्मान करते हैं। डॉ.मोहम्मद इरफन ने कहा कि सरकार यूनानी चिकित्सा के विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह सार्वजनिक कल्याण और वैश्विक समुदाय के संपूर्ण स्वास्थ्य में सार्थक योगदान दे। डॉ.समीर ने कहा कि आयुष प्रणालियों में वैज्ञानिक अनुसंधान गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए सरकार के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए, स्वास्थ्य नीतियों में आयुष को शामिल करना और पारंपरिक प्रणालियों को व्यापक स्वास्थ्य ढांचे में एकीकृत करना हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Previous articleलेबनान में इजरायली ड्रोन हमला, 6 की मौत, दो घायल
Next articleश्रीराम चरित्र मानस सेवा संस्कार परिषद् की बैठक सम्पन्न