वीर ने जड़ा अर्दशतक, नैतिक ने 4 विकेट और महेन्द्र ने झटक 3 विकेट
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर सोमवार को पीपीसीए सीहोर और विदिशा के मध्य मुकाबला खेला गया। इस एक तरफा मुकाबले में पीपीसीए सीहोर ने विदिशा को 33 रन से हराया। मुकाबले के दौरान शहर के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वीर गावा ने 55 गेंद पर 67 रन के अलावा गेंदबाज नैतिक गोहिया ने 4 विकेट और महेन्द्र गोहिया ने 3 विकेट हासिल किए थे। मैच के अंत में पीपीसए के कोच अतुल त्रिवेदी, मनोज दीक्षित मामा और जिला संस्कार मंच के धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार की सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी पीपीसीए ने 38 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे। इसमें वीर गावा ने नौ चौकों की सहायता से 55 गेंद में 67 रन, भावेश त्यगाी ने 27 रन, हिमांशु चंद्रवंशी ने 26 रन, राजेश साहु ने 17 रन, सहाज ने 39 रन और आदर्श मेवाड़ा ने 10 रन की पारी खेली। वहीं विदिशा की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंदु राजपूत ने 8 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट, नैतिक कुमार ने 8 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट और विजय चौकसे फैजान ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदिशा की टीम 35 ओवर में 212 रन पर सिमट गई। इसमें चंदु राजपूत ने 12 रन, सौरभ लौधी ने 16 रन, विजय चौकसे ने 69 रन, नैतिक कुमार ने 52 रन, जितेन्द्र अहिरवार ने 11 रन और गट्टू रेकवार ने 13 रन बनाए थे। इधर पीपीसीए अकादमी सीहोर की ओर से नैतिक ने 8 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट, महेन्द्र गोहिया ने 5 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट, बिल्ला ने 2 विकेट के अलावा राजेन्द्र गौर ने 1 विकेट हासिल किया।








