– सीहोर में निकला विश्वकर्मा समाज का भव्य चल समारोह
सीहोर। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सीहोर में विश्वकर्मा समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोग चल समारोह में शामिल हुए। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से निकला। इस दौरान जगह-जगह स्वागत, सत्कार एवं फूलों की वर्षा हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी चल समारोह का स्वागत किया, फूल बरसाए एवं भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन किया। इसके साथ ही वे चल समारोह में शामिल होकर पैदल चले। श्री अरोरा ने सभी सामाजिक बंधुओं को विश्वकर्मा जयंती की बधाई, शुभकामनाएं भी दीं। श्री अरोरा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। वे दुनिया के पहले शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर थे। भगवान विश्वकर्मा ने ही इंद्रपुरी, द्वारका, हस्तिनापुर, स्वर्गलोक और लंका का निर्माण करवाया था। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के लिए द्वारका नगरी का निर्माण भी किया था। भगवान शिव का त्रिशूल और भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र भी तैयार किया था। चल समारोह में ढोल, डीजे, बैंडबाजे सहित भव्य झांकी की सजाई गई थी।