थाना भैरूंदा पुलिस द्वारा शासकीय महाविद्यालय  भैरूंदा में “सेफ क्लिक” साइबर सुरक्षा अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Join Us
संजय कलमोर
भैरूंदा, नसरुल्लागंज/अभियान को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक सीहोर  दीपक कुमार शुक्ला के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में   भैरुंदा थाना प्रभारी घनश्याम दांगी  एवं पुलिस स्टॉफ द्वारा शासकीय महाविद्यालय भैरूंदा, साइबर क्राइम अवेयरनेस से सम्बंधित पंपलेट एवं बैनर लगाए गए। साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं  को सेफ क्लिक, सेफ इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराध, साइबर अपराध से बचने के तरीके, आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के उपयोग करने में बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित उपयोग के बारे में भी चर्चा की गई।
उपरोक्त कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य  डॉक्टर भारत हरियाले एवं छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे
Previous articleनर्मदापुरम निवासी नोएल सी. चेरीयन का 2025 विंटर एशियन गेम्स में चयन,  हारबिन, चीन में होगा खेल आयोजन
Next articleभगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के देवता हैं : जसपाल सिंह अरोरा