6000 से अधिक नारी शक्तियों की अलख से “ऊर्जा” के साड़ी वॉकथॉन 2.0 के भव्य आयोजन ने भरा मातृशक्तियों में उल्लास

Join Us

SAREE WALKATHON 2.0 अद्भुत एवं ऐतिहासिक : महापौर

भारतीय संस्कृति एवं परिधान को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण करना प्रमुख उद्देश्य : टीम ऊर्जा

जबलपुर | महिलाओं के विकास और चेतना के प्रतीक “ऊर्जा” संगठन द्वारा संस्कारधानी में द्वितीय साड़ी वॉकथॉन 2.0 का आयोजन किया गया। “ऊर्जा” की अध्यक्ष श्रीमति अर्चना दीक्षित ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी दो माह पूर्व से की जाती है, इस वर्ष 6000 से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया था। टीम ऊर्जा ने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं परिधान को बढ़ावा देने तथा महिला सशक्तिकरण करना प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम की शुरुआत में महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” एवं यामिनी “अन्नू” सिंह ने मातृशक्तियों से खचाखच भरे भंवरताल गार्डन में महिलाओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया उन्होंने कहा कि परिवार में संस्कारों का वीजारोपण नारी शक्ति द्वारा ही किया जाता है। यह कार्यक्रम पूर्णरूपेण महिलाओं के द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम है। इसलिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है, और महिलाओं की जागरूकता का प्रतीक है। भंवरताल गार्डन में प्रातः 6:00 बजे से साड़ी पहन कर विधिक वेशभूषा में महिलाओं का आगमन शुरू हो गया था। भंवरताल गार्डन में उमंग और उल्लास चरम पर था। वहां से पैदल मार्च करते हुए महिलाएं रसल चौक से राजीव गांधी चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक से होते हुए वापस भंवरताल गार्डन पहुंचे एवं 2 किलोमीटर की यात्रा की। कार्यक्रम में वेशभूषा के आधार पर ऊर्जावान महिला, पारंपरिक वेशभूषा और समाज के संदेश देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं के कुछ ग्रुप वृक्षारोपण का संदेश दे रहे थे, तो वही ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों में भी जागरूकता लाने वाले संदेश थे। कुछ समूहों ने साध्वी वेश धारण कर सनातन संस्कृति का परचम फहराया। पूर्ण अनुशासन में रहकर सफल कार्यक्रम करके महिलाओं ने संस्कारधानी को बड़ा संदेश दिया। प्रत्येक प्रतिभागी को टीम ऊर्जा के द्वारा सर्टिफिकेट एवं अनेक फूड प्रोडक्ट के साथ डिस्काउंट कूपन का गुडी बैग भी दिया गया।कार्यक्रम में विषेस सहयोग एम. आर. कोठारी, योद्धा, डी कैथलॉन, होटल कदम्ब ट्री, समदड़िया बिल्डर्स, अतरंगी एंटरटेनमेंट, मेडीनीड नेक्स्ट, खटवानी सुजुकी, माँ गायत्री, मूवी मैजिक, एनीटाइम फिटनेस, फॉन द फ्री लैंस सलून, न्यूट्रीफिट, जबलपुर सोशल, आई नेक्स्ट मोबाइल, सोनिया बड़ेरिया, रेड FM 93.5, टियो रैन सोलर ने किया। कार्यक्रम में टीम ऊर्जा से श्रीमति अर्चना दीक्षित, काजल तलरेजा, पारुल अग्रवाल, दिव्या दिवाकर, पल्लवी पाठक, सुरभि मिश्रा, प्रीति पसरीचा, राशि जैन, आरती दुबे आदि उपस्तिथ रहीं।
महापौर जगत बहादुर सिंह “अन्नू” एवं यामिनी ‘अन्नू’ सिंह ने इस बड़े संदेश के साथ ऐतिहासिक आयोजन के लिए टीम ऊर्जा को बहुत बधाई दी एवं सभी प्रतिभागी का साधुबाद किया।

Previous articleसंगठन के कार्यों का निष्पादन करना सामूहिक जिम्मेदारी : राकेश सिंह
Next articleमंथनश्री एवं पाथेय का आयोजन सामाजिक प्रेरणा का सृजन