मोतीनगर में प्रशासन ने 110 दुकानों को हटाया

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। राजधानी में प्रशासन ने शहर के मोतीनगर क्षेत्र में 110 दुकानों को रविवार को हटाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुबह 5 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग की थी। जोकि लगभग एक किमी तक लोगों की आवाजाही प्रतिबंध लगा रखी थी। वहीं कार्रवाई के दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को पुलिस ने नजरबंद किया था।
प्रशासन ने दुकानों को हटाने से पहले सुभाषनगर ब्रिज को भी बंद कर दिया था। इसके साथ ही मीडिया यहां पर जाने की मनाही थी। कार्रवाई के समय 10 जेसीबी, 25 डंपर, 2 बड़ी पोकलेन, 50 लोडिंग गाडिय़ां, 10 ट्रैक्टर-ट्राली लगाई गईं है। इसके साथ ही जिला प्रशासन का अमला, पुलिस, नगर निगम और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्रवाई के समय पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वहीं रचना नगर, रायसेन रोड, सुभाष नगर और बोगदा पुल की तरफ बैरिकेडिंग की गई। इस तरफ किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं थी। बैरिकेडिंग लगाने की कार्रवाई तीन स्तर पर की गई थी। जबकि सुभाष नगर ब्रिज के दोनों ओर पुलिस बल तैनात रही। पूल पर आवगमन बंद कर दिया गया था। कार्रवाई के दौरान 4 एसडीएम, 4 तहसीलदार, 10 नायब तहसीलदार, 10 राजस्व निरीक्षक, 50 पटवारी, 50 कोटवार तैनात किए गए। इसके साथ से ही 200 से ज्यादा पुलिस बल को तैनात किया गया था। इस दौरान रहवासियों को रास्ता बंद होने से काफी परेशानी हुई। कार्रवाई के समय सुभाष नगर रेलवे ओवर ब्रिज को भी बंद कर दिया गया था। अफसरों को इस बात का डर था कि कार्रवाई के समय हंगामे की स्थिति बन सकती है। ऐसे में ब्रिज के ऊपर से भी पत्थरबाजी होने की संभावना थी। इसलिए दोनों ओर से ब्रिज पर पुलिस के जवानों को तैनात कर दिए गए। मालूम हो कि सुभाषनगर ब्रिज की थर्ड लेन और रेलवे की थर्ड लाइन के लिए यहां के 384 मकान और 110 दुकानों को तोड़ा जा रहा है। बता दें कि 6 फरवरी को पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों को सामान हटाने का अल्टीमेटम दिया था।

 

 

Previous articleकांग्रेसियों ने खराब सडक़ों पर रोपे बेशर्म के पौधे
Next articleयुद्ध विराम समझौते के तहत गाजा के प्रमुख गलियारे से इजराइली सेना की वापसी शुरू