कांग्रेसियों ने खराब सडक़ों पर रोपे बेशर्म के पौधे

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। राजधानी में आगामी 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भोपाल एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय तक सडक़ें बनाई जा रही हैं। शहर के मुख्य मार्गों का नए सिरे से रेनोवेशन कर रंगाई-पुताई और पौधारोपण किया जा रहा है। शहर के दूसरे हिस्सों की खराब सडक़ें न बनाए जाने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में खराब सडक़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के साथ बेशर्म के पौधे रोपे।पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सडक़ पर बेशरम के पौधे रोपने के बाद मीडिया से कहा- सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट करा रही है। इस मीट में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर देश-विदेश के तमाम उद्योगपति भोपाल आएंगे। सबका भोपाल में स्वागत है। लेकिन, सरकार इस आयोजन को लेकर भोपाल के नागरिकों के साथ भेदभाव कर रही है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में खराब सडक़ों को लेकर प्रदर्शन किया। गोविंदपुरा विधानसभा के महात्मा गांधी चौराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तक कांग्रेसियों ने खराब सडक़ों को लेकर प्रदर्शन किया और बेशर्म के पौधे लगाए।
इस प्रदर्शन में गोविंदपुरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रविन्द्र साहू झूमरवाला नजर नहीं आए।
0

Previous articleजीआईएस से प्रदेश का इंडस्ट्रियल सेक्टर होगा बूस्ट-अप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleमोतीनगर में प्रशासन ने 110 दुकानों को हटाया