महापौर व निगम आयुक्त ने राजा भोज विमानतल पर की केंद्रीय मंत्री खट्टर की अगवानी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर के भोपाल पहुंचने पर महापौर मालती राय एवं निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने की अगवानी, पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर रविवार को राजधानी प्रवास पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज विमानतल पर महापौर मालती राय एवं निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने ट्टर की अगवानी की एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleविद्युत उपकेंद्र में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next articleजीआईएस से प्रदेश का इंडस्ट्रियल सेक्टर होगा बूस्ट-अप : मुख्यमंत्री डॉ. यादव