विद्युत उपकेंद्र में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Join Us

भोपाल(ए)। राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र स्थित थाना बैरसिया के ग्राम बसई में बने विद्युत उपकेंद्र में दोपहर के समय कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकररी के अनुसार विद्युत उप केन्द्र-बसई बैरसिया में संजय मेहर उर्फ संजू ने ड्यूटी पर आने के बाद सब स्टेशन के अंदर पंखे के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बाद में अन्य कर्मचारियों ने उसे फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद मार्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। जांच टीम का कहना है कि फिलहाल घटनास्थल से सुसाइड नोट या कोई अन्य सुराग नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। आगे की जांच में मृतक के परिजनों और साथी कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे जिसके बाद ही कारणों का पता चल सकेगा।

Previous articleमुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मुलाकात
Next articleमहापौर व निगम आयुक्त ने राजा भोज विमानतल पर की केंद्रीय मंत्री खट्टर की अगवानी