दिल्ली की जीत बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम का सिग्नल : संजय झा

Join Us

पटना (आरएनएस)। राज्यसभा सांसद और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम हो, बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम या दिल्ली का चुनाव परिणाम हो, यह आने वाले बिहार विधानसभा के परिणाम का सिग्नल है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि नीतीश कुमार के आने के बाद बिहार में परिवर्तन हुआ है। डबल इंजन की सरकार से बिहार में काफी फायदा हुआ है।उन्होंने कहा, पिछले दो बजट से बिहार के ऊपर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री लगातार विकास की चिंता कर रहे हैं। कुल मिलाकर बिहार का चुनाव भी एनडीए बहुत बड़े अंतर से जीतने वाला है। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि हम लोग दिल्ली में घूम रहे थे। दिल्ली के 70 प्रतिशत इलाके को पिछले 10 साल में स्लम बना दिया गया है। वहां पीने का पानी तक नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे।

Previous articleआतिशी ने छोड़ा सीएम पद, उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Next articleदिल्ली जीत पर बोले पीएम मोदी, कहा-आप की हार से अन्ना हजारे को मिली मुक्ति, यमुना को बनाएंगे दिल्ली की पहचान