नर्मदा महाविद्यालय के आडिटोरियम में 14 फरवरी को होगा सम्मान समारोह

Join Us

 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, मूर्धन्य पत्रकार विचित्र कुमार सिन्हा की स्मृति में 29 वर्ष से हो रहे हैं आयोजन
आयोजन के लिए विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

नर्मदापुरम (निप्र)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखक कवि मूर्धन्य पत्रकार समाजसेवी स्व, विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति की बैठक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने अनेक निर्णय लिए। इस अवसर पर भोपाल से आए वरिष्ठ पत्रकार दैनिक क्षितिज किरण समूह के प्रधान संपादक केके सक्सेना, युवा पत्रकार दैनिक क्षितिज किरण के निदेशक विलक्षण सक्सेना, भोपाल की ब्यूरोचीफ श्रीमती भावना सक्सेेना, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा सहित समिति के अनेक सदस्यों की मौजूदगी में आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चाएं करते हुए निर्णय लिए गए।डॉ शर्मा की सहमति से कार्यकारिणी के में संरक्षक पं गिरिमोहन गुरू शास्त्री नित्यगोपाल कटारे संयोजक मार्गदर्शक डॉ सीतासरन शर्मा अध्यक्ष केके सक्सेना उपाध्यक्ष बलराम शर्मा अभय वर्मा शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव कार्यक्रम सचिव विलक्षण सक्सेना सांस्कृतिक सचिव विजय प्रकाश श्रीवास्तव तुकाराम यादवेश भानू प्रकाश श्रीवास्तव मनोज सोनी कोषाध्यक्ष श्रीमती भावना सक्सेना संगठन सचिव भूपेंद्र चौकसे नंद किशोर यादव शरीफ राइन संगठन सह सचिव श्याम राय कमल चव्हाण कार्यकारिणी सदस्यों में पीयूष शर्मा महेंद्र यादव कमलेश चौधरी अजय निगम सुनील गौर सजेंद्र श्रीवास्तव अमित पाराशर श्रीमती रश्मि शर्मा श्रीमती हिना अली सुश्री खुशबू बूलचंदानी रामू चौहान गजेंद्र राजपूत प्रकाश शर्मा ने अनेक सुझाव दिए। अध्यक्ष केके सक्सेना ने भोपाल में 29 वर्षों से आयोजित होते रहे समारोह के बारे में समिति के सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संयोजक मार्गदर्शक डॉ शर्मा की सहमति व मार्गदर्शन में कार्यकारिणी के सदस्यों की चयन समिति द्वारा सम्मानित होने वाली विभूतियों के नाम तथा समारोह में आने वाले मुख्य अतिथि व अतिथियों के नाम जल्द तय किए जा रहे हैं।कार्यक्रम सचिव विलक्षण सक्सेना ने अवगत कराया कि भोपाल में आयोजित होने वाले समारोह की परंपरानुसार ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान, कर्मठ राजनीतिज्ञ सम्मान, पत्रकारिता सम्मान, समाजसेवी सम्मान, साहित्यसेवी सम्मान, पत्र छायाकार सम्मान, कुशल प्रशासक सम्मान, विधि सेवी सम्मान व संचार सेवी सम्मान के नाम तय होंगे।

 

Previous articleदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों पर बोले अन्ना हजारे, शराब की वजह से केजरीवाल हुए बदनाम
Next articleसरकार के खिलाफ माहौल बनाने में कामयाब रहे, लेकिन जनता ने नहीं दिया जनादेश