दिल्ली के गुनाहगारों को लोग माफ नहीं करेंगे : अलका लाम्बा

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस भले ही कहीं नजर नहीं आ रही है लेकिन पार्टी के महिला संगठन की राष्ट्रीय प्रमुख एवं कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लाम्बा ने कहा है कि चुनाव के रुझान जो भी हों, लेकिन दिल्ली के गुनाहगारों को जनता माफ नहीं करेगी।
श्रीमती लाम्बा ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा, मैं आज सुबह सबसे पहले कालकाजी मंदिर गई हूं। मुझे नहीं मालूम कि दिल्ली में किसका फायदा हो रहा है और किसका नुकसान हो रहा है लेकिन मुझे मालूम है कि दिल्ली के लोग दिल्ली के गुनाहगार को माफ नहीं करेंगे। जिसने दिल्ली का नुकसान किया है उसका नुकसान हो रहा है, यह तय है। इस बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर कहा हम राजनीतिक लोग हैं और गलतियां हो सकती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में कमी रही है और हम इसको स्वीकार करते हैं। उन्होंने भाजपा के आरोप पर कहा कि इस पार्टी का कोई प्रचार तब तक पूरा नहीं होता है, जब तक गांधी परिवार को भला बुरा नहीं कहते हैं।

Previous articleआधुनिक हथियारों से सुसज्जित हो रही भारतीय सेना, ट्रंप देंगे भारत को घातक हथियार!
Next articleदिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के जादू के कारण हुई : एकनाथ शिंदे