सीहोर। शहर का नाम देश में रोशन करने वाले और जन-जन में सनातन को वृद्धि करने वाले जगद गुरु पंडित अजय पुरोहित का गुरुवार की सुबह नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में सम्मान किया। इस मौके पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि यह हमारे शहर के लिए सौभाग्य है कि प्रयाग राज के महाकुंभ में विशेष अभिषेक के बाद क्षेत्र की आन, बान और शान पंडित श्री पुरोहित को जगद गुरु की उपाधि मिली है।
वहीं सम्मान कार्यक्रम के दौरान जगद गुरु पंडित श्री पुरोहित ने कहा कि हमारे नगर पालिका अध्यक्ष तीसरे खेड़ापति है, दो खेड़ापति तो शहर में है जिसमें खेड़ापति मंदिर, दूसरे नगर पुरोहित पृथ्वी वल्लभ दुबे और तीसरे अब नपाध्यक्ष श्री राठौर है, इसके अलावा हमारे सभी पार्षद भी अपने-अपने क्षेत्र के खेड़ापति की तरह कार्य कर रहे है। शहर को विकसित और सुंदर बनाने के लिए हम सबकी जिम्मेदारी है।








