महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

Join Us

 सनातन परंपरा में हवन अथवा यज्ञ एक महत्त्वपूर्ण भूमिका-पंडित चेतन उपाध्याय
सीहोर। सनातन परंपरा में हवन अथवा यज्ञ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके बिना अधिकांश मांगलिक कार्य पूर्ण नहीं होते हैं। किसी भी मांगलिक कार्य में शुद्धिकरण और भगवान के आह्वान के लिए हवन या यज्ञ आयोजित किया जाता है। हवन इत्यादि में प्रज्ज्वलित की जाने वाली अग्नि मनुष्य के जीवन में विशेष महत्त्व निभाते हैं और इसलिए इन्हें देवता के रूप में भी पूजा जाता है। उक्त विचार शहर के नगर पालिका परिषद स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में समिति के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन यहां पर पहुंचे कथा वाचक पंडित चेतन उपाध्याय ने कहे। गुरुवार को नगर पुरोहित यज्ञ आचार्य पंडित पृथ्वी वल्लभ दुबे के मार्ग दर्शन में मुख्य मनोरथी ओम राय, नंदकिशोर शर्मा एवं सुरेश चांसलर, अभिनव फलक राय, रजनीश सुभाष अग्रवाल शामिल थे। जिन्होंने महायज्ञ में आहुतियां दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में समिति के अध्यक्ष मनोहर राय ने बताया कि यहां पर सात दिवसीय महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को जगत गुरु का मंदिर परिसर में सम्मान किया गया।

Previous articleआल इंडिया वुमंस फुटबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर आज खेलेगी सेमीफाइनल मैच
Next articleजगद गुरु पंडित अजय पुरोहित का नपा सभाकक्ष में स्वागत कार्यक्रम