आल इंडिया वुमंस फुटबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर आज खेलेगी सेमीफाइनल मैच

Join Us

 विजेन्द्र परमार ने किया शहर का नाम रोशन
सीहोर। महु में जारी आल इंडिया वुमंस फुटबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर टीम शुक्रवार को रायसेन की प्रोफेशनल टीम से सेमीफाइनल खेलेगी, वहीं शहर के फुटबाल खिलाड़ी विजेन्द्र परमार का देश के 15 रैफरी में चयन  हुआ है। यह जिलेवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि महु में खेली जा रही आल इंडिया वुमंस फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर सेंटर की टीम ने अपने चार में से दो मुकाबले जीते है और दो मैच ड्रा रहे है। जिससे वह प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है।
अब शुक्रवार को आल इंडिया वुमंस फुटबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया स्माल सेंटर सीहोर टीम सेमीफाइनल मुकाबला रायसेन के खिलाफ खेलेगी। इधर एक अन्य उपलब्धि में तीन बार नेशनल खेलने वाले परमार ने देश के 15 चयनीत रैफरी में अपना स्थान पक्का किया है, अब वह आल इंडिया स्तर पर होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता में रैफरी की भूमिका का निर्वाहन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, विपिन पवार, आनंद उपाध्याय, अरुण राठौर, कमलेश अग्रवाल आदि शामिल है।

Previous articleराम पादुका से रखी गई थी रामराज की नींव-पं.मोहितरामजी
Next articleमहायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन