सीहोर। पंचमुखी हनुमान मंदिर पावर हाउस चौराहा पर जगतगुरु श्री-श्री 1008 यशोदा नंदन महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भगवान श्री पंचमुखी हनुमान की महा आरती एवं जगतगुरु पंडित अजय पुरोहित का नागरिक अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम मंदिर समिति के संरक्षक सहकारिता के स्तंभ रमेश सक्सेना की उपस्थिति में पंचमुखी हनुमान महाराज की आरती प्रारंभ की गई। आरती उपरांत जगतगुरु का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया एवं उपस्थित ब्राह्मणों द्वारा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ उन्हें मंच पर विराजमान कराया गया। जिसमें पंचमुखी मानस मंडल के संरक्षक श्री सक्सेना, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा मंच आसीन पंडित श्री पुरोहित का शाल श्रीफल बैठकर जन्म दिवस की बधाई प्रेषित कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया द्य गुरुदेव के प्रयागराज कुंभ में जगतगुरु मनोनीत होने पर सर्वप्रथम श्री सक्सेना, श्री राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर द्वारा गुरुदेव के जन्मोत्सव पर अपना उद्बोधन एवं बधाई प्रेषित की द्य कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंचमुखी मानस मंडल एवं मंदिर समिति के श्री तरुण गोसाई, अशोक राजपूत ,विनय सक्सेना, विशाल परदेसी, कालू शर्मा अध्यक्ष सार्वभौम सनातन धर्म संसद ,महेंद्र वर्मा मोनू, माखन परमार, आशीष गहलोत, अरुण पांडे, नितेश सेन, शुभम मालवीय राहुल असरी, एवं विप्रजनों में पंडित कमल प्रसाद शर्मा, पंडित गणेश शर्मा पंडित, अशोक जोशी मुख्य पुजारी पंचमुखी हनुमान मंदिर, पंडित संजय व्यास सौरभ शर्मा, आशीष कुशवाहा, अनिल विलय, अशोक पहलवान विजय सक्सेना, छोटू शैलेंद्र पहलवान, बबलू शर्मा एवं वरिष्ठ नागरिकों में मनोज जैन, किशोर कौशल, रामबाबू सक्सेना एवं परमार्थ सेवा समिति के सदस्य के साथ सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित सम्मिलित हुए।








