हाथ बंधा शव मिला था, दोस्त के साथ चावल परीक्षण करने आया था
नर्मदापुरम।। नर्मदापुरम में सिद्धबाबा क्षेत्र के जंगल में कुछ दिन पूर्व मिले शव की पहचान उत्तरप्रदेश के बरेली के चावल व्यापारी के बेटे के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने हत्या की आशंका जताई है। इसी आधार पर यूपी पुलिस आगे की जांच कर रही है। बताया गया कि युवक अपने दोस्त के साथ चावल परीक्षण करने के लिए आया था। जिसका शव बरामद हुआ है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।







