वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकाया, मारपीट की
नर्मदापुरम। जिले के माखननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सरपंच पति के द्वारा दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी जगदीश यादव सरपंच का पति और ग्राम पुनर्वास समिति का अध्यक्ष है। उसके द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का वीडियो बनाकर धमकाता रहा तथा एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। शिकायत करने की बात करने पर मारपीट भी की गइ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।






