बाल संप्रेक्षण गृह से भागे आठ अपचारी मा.अ.आयोग ने संज्ञान लेकर मांगा प्रतिवेदन

Join Us

जबलपुर। शहर के रांझी थानार्न्तगत् गोकलपुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से आठ अपचारी किशोरों द्वारा संप्रेक्षण गृह से भागने का मामला सामने आया है। रात के समय में सभी अपचारी एकजुट होकर टेक्निक से बैरक का ताला खोलकर चौकीदार के सिर पर हमला करके वहां से भाग गये। हमले में चौकीदार को गंभीर चोटे भी आई है। मप्र मानव अधिकार आयोग के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी फरजाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्रो मे प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की मुख्यपीठ भोपाल मे प्रकरण की सुनवाई करते हुये, सदस्य राजीव कुमार टण्डन की एकलपीठ ने जनहित में मानव अधिकारो के हनन का मामला मानकर, जबलपुर के महिला बाल विकास अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर, की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में तलब किया है।

Previous articleस्वीडन के स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 की मौत
Next articleधोखाधडी के आरोपी सख्त कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक से मांग