सनातन और प्रयागराज की घटना के खिलाफ बोलने के लिए कांग्रेस और सपा ने हाथ मिला लिया : योगी आदित्यनाथ

Join Us

लखनऊ (ए.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को महाकुंभ में भगदड़ पर की गई टिप्पणी के लिए अखिलेश यादव की आलोचना की और कहा कि सामलवादी पार्टी महाकुंभ पर झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि सनातन और प्रयागराज की घटना के खिलाफ बोलने के लिए कांग्रेस और सपा ने हाथ मिला लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सपा और कांग्रेस सतनात विरोधी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े का बयान शर्मनाक है। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का यह वक्तव्य हास्यास्पद है। अखिलेश पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा ये लोग 12 बजे सोकर उठते हैं, पार्टी कार्यालय जो उन्हें प्रेस नोट बनाकर देता है, वही पढ़ देते हैं। हमने बार-बार कहा है कि 40-45 करोड़ लोग स्नान यहां करेंगे। उन्होंने कहा कि यह लोग पहले दिन से चाहते थे की महाकुंभ में कोई अनहोनी हो। उन्होंने कहा कि अखिलेश का चरित्र सनातन विरोधी है। महाकुंभ की घटना पर शरारती तत्व झूठ फैला रहे हैं। सीएम ने दावा किया कि शरारती तत्व चाह रहे थे कि घटना और ज्यादा बड़ी हो जाए। खडग़े और अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं में सनातन धर्म के खिलाफ बयान देने की होड़ लगी हुई है की कौन कितनी ज्यादा सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी करे। उन्होंने कहा कि संसद में इन्होंने जो बयान दिया है यह इनकी सनातन धर्म विरोधी चरित्र को दिखाता है और यह बताता है की यह सनातन धर्म से कितनी नफरत करते हैं। महाकुंभ पर इनकी गिद्ध दृष्टि लगी हुई थी भगदड़ को लेकर योगी ने कहा कि यह एक दुखद घटना थी। मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह अपने आप में एक उदाहरण है। उस दिन करोड़ों लोग प्रयागराज में थे। ये दोनों दल और सनातनी विरोधी चाहते थे कि कोई बड़ा हादसा हो जाए। हमारी पहली प्राथमिकता दुर्घटना-मुक्त मेला सुनिश्चित करना था, दुर्भाग्य से यह घटना हुई…हमने पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और मौद्रिक मुआवजे की घोषणा की। जानमाल के नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन हमने हरसंभव प्रयास किये उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज मुहैया कराया गया। हमने इसके लिए एक न्यायिक आयोग भी बनाया।’ लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करना थी। पिछले 22 दिनों में 38 करोड़ श्रद्धालु यहां आए हैं। अगले 22-23 दिनों में और भी श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इन पार्टियों की साजिश सफल नहीं होगी। हम 29 जनवरी को हुई घटना की गहराई तक जाएंगे, साजिशकर्ताओं को बेनकाब करेंगे, पिछले 8 सालों में आपने देखा होगा कि यूपी में उन्हें कैसे सजा मिली है और आने वाले समय में भी आप ये देखेंगे।

Previous articleसंविधान को मजबूती देने के लिए संविधान की भावना को जीना पड़ता है : पीएम मोदी
Next articleदिल्ली चुनाव से पहले छलका चुनाव आयोग का दर्द, की जा रही माहौल खराब करने की कोशिश