दिल्ली चुनाव से पहले छलका चुनाव आयोग का दर्द, की जा रही माहौल खराब करने की कोशिश

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से कुछ घंटे पहले चुनाव आयोग ने एक्स पर एक पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि दिल्ली में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।इस पोस्ट में चुनाव आयोग ने कहा कि दिल्ली चुनाव में उसे बदनाम करने की कोशिश की गई है। चुनाव आयोग ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली चुनाव में श्वष्टढ्ढ को बदनाम करने के लिए बार-बार दबाव बनाने की कोशिश हुई। 3 सदस्यीय आयोग ने इस पर ध्यान दिया। आयोग ने संवैधानिक मर्यादा बनाए रखने का फैसला किया। श्वष्टढ्ढ को एक सदस्यीय निकाय की तरह पेश करने की कोशिश की गई। आयोग ने इन आरोपों को सहजता और गंभीरता से लिया। आयोग ने कहा कि ‘वह ऐसे आरोपों से प्रभावित नहीं होगा। श्वष्टढ्ढ को बदनाम करने के लिए बार-बार दबाव बनाने की कोशिश की गई। आयोग ने संयम बरतने का फैसला किया।’ बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा बार-बार चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों के बीच आयोग ने मंगलवार को एक्स पर एक सार्वजनिक पोस्ट किया है। वहीं, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा यह तीन सदस्यीय निकाय है, जिसने सामूहिक रूप से चुनाव आयोग को बदनाम करने के लिए बार-बार जानबूझकर दबाव डालने की रणनीति बनाई है।
00

Previous articleसनातन और प्रयागराज की घटना के खिलाफ बोलने के लिए कांग्रेस और सपा ने हाथ मिला लिया : योगी आदित्यनाथ
Next articleवक्फ को लेकर ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का तंज, संविधान किसी के पिता का नहीं, कानून के हिसाब से चलेगा देश