नर्मदापुरम का आने वाला भविष्य बहुत अच्छा है- डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री

Join Us

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम का आने वाला भविष्य बहुत अच्छा है। यहां पर इंजीनियरिंग कालेज की मांग आई थी मैने घोषणा कर दी है। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादन ने नर्मदा जन्मोत्सव के अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा के जन्मोत्सव पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए आज गौरव दिवस भी है। मैने सरकार की तरफ से शुभकामनाएं दी हैं। नर्मदापुरम में औद्योगिक विकास तेजी से होगा। उद्योगों के लिए उद्याेग पति आ रहे हैं। जमीन मांग रहे हैं। उद्याेग लगेंगे जिससे यहां का भविष्य बहुत अच्छा है। सभी प्रकार के घाटों को सुव्यस्थित किया जा रहा हैँ। परिक्रमावासियों के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। शराब बंदी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर तक तो रोक लगी हुई है। मुख्यमंत्री रेल मार्ग से भोपाल की ओर रवाना हुए। उनके यहां से रेल मार्ग के लिए जाने के कारण पुलिस ने शहर के अनेक मार्गों में बेरिकेटस लगा दिए थे जिससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। क्योकि पुलिस ने काफी देर पहले से ही मार्ग को रोक दिया था। मुख्यमंत्री का काफिला निकलने के काफी देर तक मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। उससे पूर्व भी अनेक मार्ग को पुलिस ने दोपहर से ही ऐसे रोक दिया जिससे कि अनेक लोगों को अपने ही घर में जाने के लिए परेशान होना पड़ा।

Previous articleअदभुत अनोखा अलोकिक बना नजारा, जगमग हुए घाट और दीपकों से शोभायमान हुई मां नर्मदा की जलधारा
Next articleआने वाले समय में नर्मदापुरम को भोपाल एवं इंदौर की टक्‍कर का शहर बनाया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव