विवेकानंद घाट से निकली भव्य कलश यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
नर्मदापुरम। मां ललिता आश्रम भागवत आयोजन सेवा समिति द्वारा हाउसिंग बोर्ड पंचवटी परिसर के पास मां ललिता आश्रम में मां नर्मदा जन्मोत्सव के पावन अवसर से 10 फरवरी तक श्रीमद भागवत अष्टोत्तर 108 श्रीमद भागवत के मूल पाठ तथा श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। भागवत चरणानुरागी आचार्य पंडित अजय दुबे ने बताया कि पितृ कल्याण, भागवत भक्ति भगवत कृपा, सुख शांति वैभव एश्वर्य समस्त कामना पूर्ति हेतु यह धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। पं दुबे ने बताया कि इस अनुष्ठान में ब्रम्हवेदामृत पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज रोहतक की मंगलमय वाणी से भागवत की कथा का आयोजन किया जा रहा है। मां नर्मदाजी की पूजन के बाद कलश शोभायात्रा विवेकानंद घाट से निकली गई। एक बड़े कलश में सात नदियों का जल रखा गया था। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और कन्याएं शामिल हुई। गाजे बाजे और नृत्य के साथ शोभायात्रा जिस मार्ग से निकल रही थी अनेक श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जो मुख्य मार्ग से होते हुए ललिता आश्रम हाउसिंग बोर्ड पहुंची। नित्य प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक मूल पाठ दोपहर 2 बजे से शाम के 5 बजे तक मूल पाठ और भागवत कथा होगी। पं दुबे ने सभी धर्मावलंबियों सेे इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का आव्हान किया है।






