विठलेश सेवा समिति नगर इकाई करेगी रेलवे स्टेशन पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की भोजन व्यवस्था

Join Us

शाम पांच बजे से रात्रि 12 बजे तक मिलेगी श्रद्धालुओं निशुल्क प्रसादी
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर और कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 25 फरवरी से होने वाले सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर विठलेश सेवा समिति के द्वारा तैयारियां एक माह पूर्व से शुरू कर दी थी। रविवार को क्रिसेंट रिसोर्ट में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, विठलेश सेवा समिति की ओर से समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा और नगर इकाई के सभी सदस्य उपस्थिति में शहर के रेलवे स्टेशन पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था करने के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रेरणा से किया गया था। बैठक का संचालन नगर इकाई की ओर से सुरेश साबू ने किया।
इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए इस बार शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में समितियों जिम्मेदारी सौंपी है। शहर में समिति के द्वारा रेलवे स्टेशन से धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं कुबेरेश्वरधाम पर आधुनिक रसोई घर पर भी लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था का क्रम जारी रहेगा। मात्र आधा घंटे के अंदर 70 हजार से अधिक लोगों के खाना बनाने वाली मशीने है, इसके अलावा एक हजार से अधिक सेवादारों को भोजन और पेयजल आदि की व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है जो यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।

Previous articleनर्मदा पुराण में उमड़ा आस्था का सैलाब
Next articleग्राम पंचायत झरखेड़ा और अमलाहा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेसजनों ने जिला पंचायत सीईओ को सौंपा ज्ञापन