देह व्यापार मामले में 27 आरोपितों पर गैगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। अशोका गार्डन क्षेत्र से दो वर्ष पहले गायब नाबालिग बच्ची से देह व्यापार करवाने के मामले में अशोका गार्डन थाना पुलिस ने 27 आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व में आरोपितों के विरुद्ध दर्ज हुए मामलों की सूची तैयार की है। जिसमें विभिन्न मामलों में 27 आरोपियों को चिन्हित किया गया है। जो लगातार कार्रवाई के बाद भी अलग-अलग जगह देह व्यापार कर रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। मामले मं अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हुर्ठ है, जिसमें दो लोगों को जेल भेज दिया है। जबकि चार पुलिस रिमांड पर हैं।

Previous articleशराब की बोतल पर लगे बार कोड से रोकी जाएगी कालाबाजारी
Next articleमार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने की संभावना