पेड़ पर लटका मिला लापता किसान का शव

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। गुनगा थाना इलाके के गांव सेमरीकलां से बुधवार शाम लापता हुए किसान का शव गुरुवार सुबह गांव से लगे जंगल में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला है। पुलिस केा उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्वजन के भी बयान नहीं हो पाने से अभी खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गुनगा थाना प्रभारी एचएस वर्मा ने बताया कि ग्राम सेमरीकला निवासी 40 वर्षीय प्रीतम पुत्र परमसिंह मेहर किसानी करता था। बुधवार शाम को वह घर से अचानक लापता हो गया था। स्वजन ने आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलने पर रात 11:30 बजे थाने में प्रीतम की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे गांव से लगे जंगल में मवेशी चराने गए लोगों ने प्रीतम का शव सागौन के पेड़ पर लटका देखा।

Previous articleनल-जल का संचालन करने में पंचायतें असफल
Next articleशराब की बोतल पर लगे बार कोड से रोकी जाएगी कालाबाजारी