भोपाल, (आरएनएस)। मप्र आयुर्विज्ञान विवि में आयुर्वेद संकाय के अध्यक्ष के रूप में डॉ. उमेश शुक्ला की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश में डॉ. शुक्ला को 29 जनवरी 2025 से 28 जनवरी 2027 तक दो वर्षों के लिए संकायाध्यक्ष नियुत किया गया है। वर्तमान में वह पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद कॉलेज एवं संस्थान में प्रधानाचार्य हैं। निमा स्टूडेंट्स फोरम मप्र के अध्यक्ष हरेंद्र भदोरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष शाश्वत बावनकुले आदि ने उनका अभिनंदन कर आयुष छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की।







