स्वास्थ्य शिविर में कुष्ठ रोग के कारण, उपचार की जानकारी दी

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। एम्स, भोपाल द्वारा सीएचसी गौहरगंज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ओपीडी सेवाएं और त्वचा रोग से जुड़ी जाचें की गई। इसका उद्देश्य शिविर में आने वालों को कुष्ठ रेाग सहित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरुक करना था। इस दौरान कुष्ठ रोग के कारण, लक्षण, उपचार के बारे में जानकारी दी गई। रचनात्मक रूप से इन बातों को समझाने के लिए नाटक की प्रस्तुति दी गई। नाटक से संबंधित कहानियों के माध्यम से कुष्ठ रोग की प्रारंभिक पहचान, इलाज और प्रभावितों के लिए सामुदायिक समर्थन के महत्व पर प्रभावी संदश्ेा दिए।

Previous articleमैनिट में नेचुरल हिस्ट्री एजुकेशनल सर्कल सहित दो केंद्रों का उद्घाटन
Next articleडॉ. उमेश शुक्ला आयुर्विज्ञान विवि के आयुर्वेद संकाय के अध्यक्ष बने