भोपाल,(आरएनएस)। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (मैनिट) में शुक्रवार को दो नए केंद्रों नेचुरल हिस्ट्री एजुकेशन सर्कल (एनएचईसी) और सेंटल फॉर ह्यूमन वैल्यू एन्हांसमेंट एंड वर्क-लाइफ बैलेंस का उद्घाटन हुआ। समारोह की अध्यक्षता मैनिट के निदेशक प्रो. केके शुक्ला ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र के चुनाव आयुक्त मनोज कुमार श्रीवासतव थे। प्रो. शुक्ला ने काम ओर व्यक्तिगत या पारिवारिक जीवन के बीच पर्याप्त संतुलन रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों केंद्र छात्रों और शिक्षकों को आकर्षित करेंगे।







