भोपाल(आरएनएस)। बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर परिषद में पदस्थ मुख्य कार्यपलान अधिकारी (सीएमओ) ओर सिवनी नगर पालिका की प्रभारी दिशा डेहरिया के छिंदवाड़ा, सिवनी और वारासिवनी के ठिकानों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने छापे मारे। गत दिवस सुबह छह बजे इन सभी स्थानेां पर एक साथ ईओडब्ल्यू की टीमें पहुंची। छापों के दौरान टीमों को दो मकान, दो दुकान, दो कार, तीन बाइक समेत 30 लाख के सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। सर्चिंग के दौरान लगभग दो करोड़ 50 लाख की अनुमानित अनुपातहीन संपत्ति की जानकारी उजागर हुई है। ईओडब्ल्यू के एआईजी सुनील पाटीदार के अनुसार सर्चिंग जारी है और प्रॉपर्टी एंव बैंक खातों का भी खंगाला जा रहा है। जांच खत्म होने के बाद ही सीएमओ की आय से अधिक संपत्ति का सही आंकड़ा समाने आएगा दिशा डेहरिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने क दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत विगत दिनों ईओडब्ल्यू की जबलपुर यूनिट में की गई थी। दिशा डेहरिया की मूल पदस्थापना बालाघाट जिले की वारासिवनी नगर पालिका के सीएमओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी है। इससे पहले दिशा की पोस्टिंग छिंदवाड़ा जिले के चंाद और हर्रई नगर परिषद में भी रही है।








