जयश्री गायत्री फू ड्स से 72.50 करोड़ की प्रॉपर्टी मिली

Join Us

भोपाल,(आरएनएस)। जयश्री गायत्री फूड्प प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी के यहां गुरुवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल की सर्चिंग हुर्ठ। ईडी को छापे में विभिन्न कंपनियों ओर परिवार के सदस्यों के नाम पर 66 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिली। सर्चिंग के दौरान ईडी को कई दस्तावेज, 25 लाख नकदी और लग्जरी कारें मिली हैं। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। ईडी ने कम्पनी की एफडी के 6.26 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए। ईडी ने बुधवार को राजधानी भोपाल के अलावा सीहोर और मुरैना जिले में मेसर्स जयरी गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर सर्चिंग की कार्यवाही की थी। ईडी ने भोपाल के बिट्टन मार्केट, शाहपुरा स्थित आवास के अलावा सीहोर-रातीबड़-भोपाल मार्ग पर ग्राम पिपलिया मीरा में स्थित जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की है। एक टीम फैक्ट्री प्रबंधक के मुरैना स्थित मकान पर भी पहुंची थी। इन ठिकानों पर की गई सर्चिंग में मोदी के परिसरों में पीएमएलए 2002 के प्रावधान के तहत कार्यवाही की गई है। सीआरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में की गई जांच-पड़ताल के दौरान आपत्तिजकनक दस्तावेज, 25 लाख रुपए नकद मिले हैं। इसके साथ ही लग्जरी बीएमडब्ल्यू और फॉरच्यूनर कारें भी मिली हैं। सभी चल-अचल संपित्त के दस्तावेजों की जांच में वित्तीय अनियमितताएं पाई गई। मेसर्स जयरी गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की जांच के दौरान किशन मोदी, पायल मोदी, अमित कुकलोद समेत इनसे जुड़े प्रमुख व्यक्तियों के आवासीय परिसर और मेसर्स जयरी गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारिक परिसर और कारखाने में जांच की गई है।

Previous articleपावर जनरेटिंग कंपनी में जेनको क्रि‍केट लीग  और अन्य खेल स्पर्धाओं का आयोजन 5 फरवरी से
Next articleईओडब्ल्यू की कार्रवाई में 2.5 करोड़ की संपत्ति उजागर