ग्वालियर/28 जनवरी 2025, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी ने आज ग्वालियर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मध्यप्रदेश और देश में चल रहे अखण्ड भ्रष्टाचार और लूट पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जनता की सेवा का दावा करते हुए सत्ता हासिल की, लेकिन आज यह पार्टी जनता को हर मोड़ पर लूटने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के माध्यम से गरीब परिवारों से लाखों रुपये लूटे गए हैं, जिसके कारण 1 लाख से अधिक बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया। इसके अलावा, प्राइवेट स्कूलों में भी अवैध रूप से फीस वसूली की जा रही है, जो अभिभावकों के साथ घोर अन्याय है। आज देश प्रदेश में अखंड लूट की सरकारें चल रही है। देश और मध्यप्रदेश में जनता की सेवा के नाम पर और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सरकार में आई भारतीय जनता पार्टी जनता से अखंड लूट कर रही है। मध्यप्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेज के माध्यम से गरीब मां बाप को लूटा गया और 1 लाख से अधिक बच्चों का भविष्य अंधकारमय कर दिया। मध्यप्रदेश में प्रायवेट स्कूल लूटके अड्डेबन गये जहाँ मोटी-मोटी फीस लेकर शिक्षा देने की बात की जा रही है वह शिक्षा मंदिर न होकर लुटेरों का अड्डा हो गया है। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त 45 हजार और केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त 2800 स्कूल है। इस प्रकार कुल 47800 स्कूल में प्रति छात्र 10 लाख रूपये से अवैध फीस वसूली गई है। यह अभिभावकों के साथ की गई लूट है। इसमें प्रति स्कूल 500 छात्रों के औसत से 23 करोड़ 9 लाख छात्र होते हैं। 23 खरब 900 अरब रूपये की लूट मध्यप्रदेश के राजनेताओं अधिकारियों और स्कूलों के संचालकों एवं कॉपी किताब विक्रेताओं ने मध्यप्रदेश में की है जो इस देश का सबसे बड़े अखण्ड भ्रष्टाचार का उदाहरण है। मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 का पालन मध्यप्रदेश निजी स्कूलों के संचालकों ने न करके यह किया है। मध्यप्रदेश के शिक्षा माफियाओं के द्वारा 3 लाख 20 हजार करोड़ का निजी स्कूलों द्वारा अवैध फीस वसूली का घोटाला किया गया। डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश के निजी अस्पतालों में इलाज की लागत इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी इन अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं है। प्रदेश के कई अस्पतालों में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन किया गया है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेरोजगारी की स्थिति भयावह है, जहां 40 करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार हैं। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के पास रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। आयुष्मान कार्ड की सूची में 196 सामान्य बीमारियों को हटाने पर भी डॉ. तिवारी ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह गरीबों के साथ भेदभाव और अन्याय है, क्योंकि इन बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में नहीं हो पाता और निजी अस्पतालों में यह बीमारियां आयुष्मान कार्ड में शामिल नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में परिवारवाद और समाजवाद की अनदेखी करते हुए, इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी ने एक नई विचारधारा की शुरुआत की है। पार्टी का उद्देश्य राजनीति में हर वर्ग के लोगों का प्रवेश सुनिश्चित करना है, ताकि समाज के हर व्यक्ति को अपनी क्षमता और विचारधारा के अनुसार देश के विकास में योगदान देने का अवसर मिले। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी अब मध्यप्रदेश के प्रत्येक गांव में प्रमुख पदों पर नियुक्तियाँ कर रही है। पार्टी का लक्ष्य 2028 में राज्य में नई सरकार बनाना और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सशक्त आंदोलन शुरू करना है। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश के प्रत्येक गांव में 11 लोगों की गांव प्रमुख, वार्ड प्रमुख, प्रखण्ड प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम पंचायत प्रमुख की नियुक्तियां कर रही है। 54903 गांव मध्यप्रदेश में हैं हम उनमें 6 लाख 3 हजार 9 सौ 33 पदाधिकारियों को मनोनयन कर रहे हैं। 476 शहर प्रमुख 264 नगर पंचायतों में नगर प्रमुख एवं 17 नगर निगमों में महानगर प्रमुख व 230 विधानसभा क्षेत्रों विधानसभा प्रमुख व विधानसभा मीडिया प्रमुख मनोनीत किये जा रहे हैं। इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी अखण्ड भ्रष्टाचार की लूट को समाप्त कर मध्यप्रदेश में नये चेहरों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी और 2028 में नया मध्यप्रदेश नया प्रतिनिधी और नई सरकार के साथ इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश अपनी सरकार बनायेगी और जनता लूट और भ्रष्टाचार की बेड़ियों को तोड़कर अपने आप को स्वतंत्र करेगी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर उपेक्षा करने पर भी डॉ. तिवारी ने चिंता व्यक्त की और इसे देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया। पत्रकार वार्ता में एडवोकेट पन्नालाल त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश, लीलाधर झारिया प्रदेश उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश, धारा शर्मा प्रमुख प्रदेश महासचिव मध्यप्रदेश, नरेश तिवारी प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजकुमार बक्शी प्रदेश सचिव, मध्यप्रदेश, सर्वेश्वर कुमार शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, मीनू बानो प्रदेश प्रवक्ता महिला प्रकोष्ठ, संजय कोठिया जिला अध्यक्ष ग्वालियर, पूनम रजक, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, धर्मेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ग्वालियर, नरेन्द्र केन जिला सचिव ग्वालियर ओ.पी. बिल्यरिया जिला अध्यक्ष जबलपुर आदि उपस्थित थे।








