ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया के अध्यक्ष रविंद कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज गांधी चौक मानेगांव स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहां की आज हम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मना रहे हैं, जिन्हें हम प्यार से बापू कहते हैं। गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई। उनका जीवन सादगी, त्याग और निष्ठा का प्रतीक था। उन्होंने स्वदेशी, स्वराज और छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई उन्होंने छुआछूत, जातिवाद और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। बापू कहते थे कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है, जब उसमें हर किसी को समान अधिकार मिले उनके विचारों को याद करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा ,संगठन मंत्री आशुतोष वत्स आशु, नेम सिंह आलोक भट्ट, नर्बद गोटिया, राजू कनौजिया , संजू ठाकुर,संत कुमार कुशवाहा, गोविंद दास अहिरवार, जमुना प्रसाद, कमलेश चौधरी, राहुल चौधरी, रतन यादव,देवेंद्र कुशवाहा, राजू स्वामी, मोनिका सिंह, अनुपम विश्वकर्मा ,नीतू कुशवाहा,रोहित गुप्ता,दीपक कुशवाहा, रोहित कुशवाहा ,एम.एल.यादव,अनुराग कुशवाहा,लक्ष्य चौहान,कौशिक उपाध्याय,नवीन कुशवाहा,प्रदीप कुशवाहा,लकी चौहान, उपस्थित रहे.








