भोपाल,(आरएनएस)। केंद्र सरकार के वक्फ एक्ट में बदलाव के प्रयास के साथ ही प्रदेश में वक्फ प्रापर्टी का भौतिक सत्यापन शुरु कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में 14 हजार 986 प्रापर्टी का सत्यापन किया जाना है। इसके लिए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र भेजा है। राजधानी में हुजूर, बैरसिया और कोलार तहसील क्षेत्र के 81 गांवों में वक्फ प्रापर्टी का सत्यापन किया जाएगा। वक्फ प्रॉपर्टी का सर्वे करने के लिए क्षेत्र के पटवारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो गजट नोटिफिकेशन और मौके पर कब्जे के आधार पर रिपोर्ट पेश करेंगे। देशभर के वक्फ बोर्ड में व्यवस्थाओं ओर नियमों में बउ़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट ने वक्फ एक्ट में 40 संशोधनों पर चर्चा की है, जिससे वक्फ संपत्तियों के अनिवार्य सत्यापन और वक्फ बोर्ड के अधिकारी को सीमित किया जाएगा। देश भर में इस बदलाव में मध्यप्रदेश की आरबों रुपये की संपत्ति भी प्रभावित होगी। प्रदेश की 14 हजार 986 प्रापर्टी इसकी जद में आएंगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि जिले में वक्फ प्रापर्टी का सर्वे कराया जा रहा है, जिसे आनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।







