वीणा पाणी संगीत एवं सामाजिक संस्था के संयोजन में हुआ संगीत व सम्मान समारोह

Join Us

गीत, संगीत की स्वर लहरियों से गुंजायमान हुआ मां नर्मदा व तवा का संगम स्थल बांद्राभान

नर्मदापुरम। नगर की संगीत सेवी संस्था वीणा पाणी संगीत एवं सामाजिक संस्था नर्मदापुरम द्वारा नर्मदा एंव तवा के पावन तट बांद्रावान स्थित कौशल्या कुटी फॉर्म हाउस में शास्त्रीय संगीत सभा एवं वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित भवानी शंकर शर्मा, विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक गिरिजा शंकर शर्मा, वरिष्ठ संगीत गुरु एवं प्रसिद्ध तबला वादक पंडित किरण देशपांडे, संगीत गुरु महेश तिवारी समाजसेवी राकेश फौजदार, अशोक जमनानी, आशीष चटर्जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलं कर पूजन किया। वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था अध्यक्ष आनंद कुमार नामदेव द्वारा स्वागत भाषण एवं संस्था की सालभर होने वाली गतिविधियों को बताया।

इस अवसर पर पंडित राम परसाई के निर्देशन में सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना कु ऋतु कुलश्रेष्ठ एवं सौम्या कौशिक द्वारा किया गया। तबले पर संगत सक्षम पाठक, गिटार पर यश मालवीय एवं पेड पर निकुंज सैनी द्वारा दी गई। अकाशवाणी बी ग्रेट कलाकारा सिद्धा साई द्वारा राग नट भैरव में बिलंबित ख्याल बंदिश मध्य एवं द्रुत लय में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। इनके साथ हारमोनियम पर श्रीमती अमिता साई एवं तबले पर संगत उत्कर्ष तिवारी एवं तानपुरे पर संगत उदित नारायण तिवारी द्वारा दी गई। भोपाल से पधारें वरिष्ठ तबला वादक पंडित किरण देशपांडे द्वारा तीनताल में तबले पर स्वतंत्र वादन में विभिन्न प्रकार की बारीकियों को समझते हुए उठान, पेशकार कायदे एवं अलग अलग गतों को अपने तबला वादन में प्रस्तुत किया। पंडित देशपांडेय के कृपा पात्र शिष्य मनोज पाटीदार ने अपने गुरु के साथ तबला वादन प्रस्तुत किया। नगर के कलाकार उदित नारायण तिवारी द्वारा हारमोनियम पे लहरा बजाया। नर्मदापुरम के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित राम सेवक शर्मा के निर्देशन में उनके शिष्य मास्टर घनश्याम चौधरी एवं मयंक गोस्वामी द्वारा तबला पर स्वतंत्र वादन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम को गति देते हुए नगर के नवोदित सारंगी वादक अथर्व दुबे ने अपने सारंगी वादन से उपस्थित संगीत प्रेमियों का मनमोह लिया। इनके साथ तबले पर संगत विपुल दुबे द्वारा की गई। वीणा पाणि वृंद द्वारा स्तुति गायन में श्री आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा रचित स्त्रोत्र भज गोविंदम, तुलसीदास द्वारा रचित विनय पत्रिका से लिए भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। आदित्य नारायण परसाई द्वारा संगीत दिये गए। इन भजनों की मपमोहक प्रस्तुति देने वालो में ऋत्विक राजपूत, गोपाल अग्रवाल, आकाश जैन, गिटार पर यश मालवीय, तबला पे सक्षम पाठक, विपुल दुबे, हारमोनियम पर आदित्य परसाई एवं निकुंज सैनी द्वारा पेड पे संग की गई। इन कलाकारों की प्रस्तुति को उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि के द्वारा सराहा। संस्था अध्यक्ष आनंद नामदेव द्वारा बताया कि इस कार्यक्रम में संगीत गुरु व प्रसिद्ध तबला वादक श्री देशपांडे भोपाल, नगर के गौरव वरिष्ठ संगीत गुरु महेश तिवारी एवं कैप्टन किशोर करैया का साल श्रीफल सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ वैभव शर्मा संस्था मार्गदर्शक, राम परसाई, राजेश कुलश्रेष्ठ, शास्त्री नित्यगोपाल कटारे, गिरि मोहन गुरू, नमन तिवारी प्रशांत दुबे निर्मल शर्मा, कौशलेश तिवारी, पंडित सुनील चौरे, संतोष व्यास, खेमचंद यदवेश, बलराम शर्मा, आकाश जैन, म्यूजिक जोन के समस्त सदस्य असीम शहीद कुरैशी, प्रतीक, अभिलाष दुबे, प्रकाश आहूजा, अनुपम दुबे, राजपाल चड्डा, श्रावणी तिवारी, संजय श्रोती, रत्नेश साहू, संस्था सचिव अमित नामदेव, आदि संगीत साहित्य से जुड़े गणमान्य नागरिक व श्रोताओं की उपस्थिति रही। संचालन अमित पाराशर आभार प्रदर्शन राम सेवक शर्मा द्वारा किया गया।

Previous articleमालवी हॉस्पिटल के स्पंदन सभागृह में आयोजित हुई गणतंत्र के महत्व पर संगोष्ठी
Next articleमहाकुंभ पर खड़गे के बयान का भाजयुमो ने किया विरोध