मालवी हॉस्पिटल के स्पंदन सभागृह में आयोजित हुई गणतंत्र के महत्व पर संगोष्ठी

Join Us

समाजसेवी डॉ श्रवण मालवी व डॉ श्रुति मालवीय की पहल सराहनीय रही

नर्मदापुरम। लायंस क्लब होशंगाबाद आयुष नर्मदापुरम सहयोग शिक्षण एवं शोध समिति नर्मदापुरम द्वारा गणतंत्र का महत्व. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विषय पर संगोष्ठी मालवी हॉस्पिटल के स्पंदन सभागृह में आयोजित की गई। जिसमें लायंस. लियो परिवार के अलावा नगर के प्रबुद्ध जन व शिक्षा विद भी शामिल हुए। इस संगोष्ठी का मुख्य आकर्षण यह रहा कि इसमें सभी उपस्थित जनों को अपने विचार रखने का मौका मिला। कार्यक्रम के शुरुआत में लायन डॉ श्रवण मालवी द्वारा कुछ बिन्दु दिए गए जिसपर शहर के गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस तरह की पहल की वरिष्ठजनों ने सराहना की।

कार्यक्रम संयोजक एमजेएफ लायन डॉ श्रुति मॉलवी एवं लायन विनय यादव रहे। उपस्थित गणमान्य नागरिकों में प्रोफेसर डॉ एलएल शर्मा, साहित्यकार शास्त्री नित्य गोपाल कटारे रामायणी प्रभुदयाल यादव जन नेता राजेश तिवारी समाजसेवी एवं संचालक चेंप्स फन स्कूल के आशीष चटर्जी एमजे ला डॉ शेलेन्द्र नेमा, लॉ आदिल फ़ाज़ली, एमजे एफ लॉ शाहीद खान लॉ क्रीति नेमा ला डॉ मनीषा तिवारी ला आरआर सोनी ला भविष्य मूलचंदानी डॉ मयंक तोमर एके रिछारिया, डाॅ संतोष व्यास, डॉ एलएल दुबे प्रेरणा कॉनवेंट स्कूल के संचालक लॉ ललित सोनी, जयबाला निगम, कृष्ण गोपाल शर्मा लियो चैलसी बामने, लियो विनोद गोलिये आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। डॉ श्रवण मालवीय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने 28 भाजपा नेताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने के खिलाफ झारखंड सरकार की याचिका खारिज की
Next articleवीणा पाणी संगीत एवं सामाजिक संस्था के संयोजन में हुआ संगीत व सम्मान समारोह