पनागर में एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण का आयोजन

Join Us

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पनागर के द्वारा आज शासकीय कला महाविद्यालय पनागर में 76 बे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत माता का पूजन,एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण ब राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं मेंटर्स,स्थानिये ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति फूटाताल की उपस्थिति में आयोजित किया गया है जिसमे भारत महरोलिया विकासखंड समन्वयक पनागर के द्वारा सभी छात्र,छात्राओं की उपस्थिति में भारत माता की आरती करके सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये प्रसाद का वितरण किया गया साथ ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है इसके विषय मे सभी छात्रो को जानकारी देते हुये राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी छात्र छात्राओं से आग्रह किया गया कि बह अपने अपने ग्रामो व वार्ड में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के बीच जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के विषय मे जन जागरूकता का कार्य करने के विषय मे सभी को बताया गया है साथ ही गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय प्रांगण में नीम,ब अशोक के पौधों को लगाकर एक पेड़ माँ के नाम अंतरगत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में भारत महरोलिया विकासखंड समन्वयक म.प्र.जन अभियान परिषद पनागर,नवांकुर संस्था प्रभारी पारस दाहिया, मेंटर्स पार्वती लोधी,रवि बोहत,सुभम पटेल,सुशील सेन,मनोज प्रजापति,के साथ सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया है

Previous articleविधार्थी राष्ट्र निर्माण में भी सहयोग दें:शौर्य चक्र विजेता आरिफ खान
Next articleपटवारी चयन परीक्षा में तृतीय काउन्सलिंग को चुनौती